HP GK online

Table of Contents

हिमाचल प्रदेश पर्वत श्रृंखलाए एवं चोटियाँ

हिमाचल प्रदेश पर्वत श्रृंखलाए:-

समुद्र तल से हिमाचल प्रदेश की ऊंचाई 350 मीटर से 7000 मीटर के बीच है। हिमाचल प्रदेश को मुख्यतः तीन प्रकार की पर्वत श्रेणियों में बांटा जा सकता है।

निम्न पर्वत श्रेणी
मध्य पर्वत श्रेणी
उच्च पर्वत श्रेणी

निम्न पर्वत श्रेणी :-

इन पर्वत श्रेणियों को शिवालिक पर्वत के नाम से भी जाना जाता है। शिवालिक का अर्थ है शिव की जटाए। इस क्षेत्र की समुद्र तल से ऊंचाई 350 मीटर से 1500 मीटर के मध्य है। यहां पर औसत वार्षिक वर्षा 1500 मिलीमीटर से 1800 मिलीमीटर तक होती है। प्राचीन काल में शिवालिक क्षेत्र मैनाक पर्वत के नाम से प्रसिद्ध था। इस भाग में कांगड़ा जिला, हमीरपुर, ऊना, बिलासपुर के साथ-साथ मंडी, सोलन तथा सिरमौर के निचले क्षेत्र आते हैं।

मध्य पर्वत शृंखला :-

इस पर्वत श्रृंखला में सिरमौर की रेणुका, मंडी जिले की सिराज घाटी, करसोग व् चंबा की चुराह, कांगड़ा तहसील के ऊपरी भाग, पालमपुर तहसील शामिल है। इस क्षेत्र की समुद्र तल से ऊंचाई 1500 मीटर से 4500 मीटर के मध्य है।

 

हिमाचल प्रदेश पर्वत श्रृंखलाए एवं चोटियाँ
धौलाधार श्रृंखला की एक तस्वीर
धौलाधार पर्वत श्रृंखला  :-  धौलाधार पर्वत श्रृंखला मुख्यता कांगड़ा जिले में पाई जाने वाली सुप्रसिद्ध पर्वत श्रृंखला है। इसे मौलाक पर्वत के नाम से भी जाना जाता है। इस श्रृंखला का कुछ भाग मंडी जिले में तथा कुछ भाग चंबा जिले में भी पड़ता है। यह उत्तराखंड के बद्रीनाथ के पास हिमालय पर्वत से एक शाखा के रूप में अलग होती है।
पीर पंजाल पर्वत शृंखला :- पीर पंजाल पर्वत श्रृंखला मुख्यतय उत्तरी छोर चंबा जिले में पढ़ती है।

उच्च पर्वत श्रेणी:- 

उच्च पर्वत श्रेणी को वृहद हिमालय या अल्पाइन क्षेत्र के नाम से भी जाना जाता है। इसके अंतर्गत चंबा जिले की पांगी तहसील, लाहुल स्पीति और किन्नौर जिले आते हैं। अर्थात हिमाचल प्रदेश का जनजातीय क्षेत्र उच्च श्रेणी के अंतर्गत आता हैं। इस क्षेत्र की समुद्र तल से ऊंचाई 4500 मीटर से अधिक है। इस क्षेत्र में मुख्यता जास्कर पर्वत श्रृंखला आती है जो हिमाचल प्रदेश को तिब्बत से अलग करती है। हिमाचल प्रदेश की सबसे ऊंची चोटी शीला चोटी है। जिसकी ऊंचाई 7025 मीटर है जो कि जास्कर पर्वत श्रृंखला में स्थित है। हिमाचल प्रदेश पश्चिमी हिमालय में स्थित है।

Read more…..

हिमाचल प्रदेश की प्रसिद्ध पर्वत चोटियां

क्रo संख्या नाम  जिला ऊँचाई (मीटर )

 

 

 

हिमाचल प्रदेश पर्वत श्रृंखलाए एवं चोटियाँ
शिला चोटी हिमाचल प्रदेश की सबसे ऊँची चोटी
1 शिल्ला किनौर 7025
2 लिओ पार्जिल किनौर 6791
3 शिपकी किनौर 6608
4 मणिरेंग लाहुल स्पीति 6597
5 मुलकिला लाहुल स्पीति 6520
6 किन्नर कैलाश किनौर 6500
7 डीबीवोकरी कुल्लू 6400
8 गेफांग लाहुल स्पीति 6400
9 शिगरीला लाहुल स्पीति 6230
10 इन्द्रासन लाहुल स्पीति 6220
11 शिकर बेहु लाहुल स्पीति 6200
12 मुकर बेहु लाहुल स्पीति 6070
13 गेफांग गो लाहुल स्पीति 6050
14 दियो टिब्बा कुल्लू 6001
15 बड़ा खड़ा चम्बा -भरमौर 5860
16 कैलाश चम्बा -भरमौर 5660
17 शालतु दा पार लाहुल स्पीति 5650
18 परागला कुल्लू 5579
19 उमाशीला कुल्लू 5294
20 शीतिधार कुल्लू 5290
21 श्री खंड कुल्लू 5182
22 तमसार चम्बा 5080
23 लांछालंगला लाहुल स्पीति 5060
24 मुरांगला लाहुल स्पीति 5060
25 श्रीगंला लाहुल स्पीति 4999
26 इन्दरकीला कुल्लू 4940
27 पिन पार्वती कुल्लू 4800
28 घोरातनतनु कुल्लू-काँगड़ा 4760
29 पतालसू कुल्लू 4470
30 गौरी देवी का टिब्बा चम्बा 4030
31 नरसिंह का टिब्बा चम्बा 3730
32 साचा कुल्लू 3540
33 चोलान्ग काँगड़ा 3270

 

हिमाचल प्रदेश के 12 जिलों की प्रमुख और सम्बन्धित जिलों की सबसे ऊँची चोटियां:-

क्रंo संख्या जिले का नाम जिले की सबसे ऊँची चोटी ऊँचाई मीटर
1 किनौर शिल्ला 7025
2 लाहुल स्पीति मणिरेंग 6597
3 कुल्लू डिवी वोकरी पिरमिन्ड 6400
4 चम्बा पीर पंजाल 5972
5 काँगड़ा हनुमान टिब्बा 5860
6 शिमला चांसल चोटी 4520
7 मंडी नागरु 4400
8 सिरमौर चूड़धार 3647
9 सोलन माउन्ट करोल 2280
10 बिलासपुर बहादूर पूर 1980
11 ऊना भारवैन 1200
12 हमीरपुर अवाहदेवी 1100

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *