HP GK online

Table of Contents

हिमाचल प्रदेश शाब्दिक अर्थ-स्थिति-क्षेत्रफल-जनसंख्या-गठन-नदियाँ 2023

हैलो  दोस्तों आप सभी का hpgk.onine में हार्दिक स्वागत है। यदि आप HPPSC या HPSSSB या जेबीटी, पटवारी अन्य कोई एग्जाम की तैयारी कर रहे हो तो आप बिल्कुल सही पेज पर आए हो। तो चलिए शुरू करते हैं।  हिमाचल प्रदेश सामान्य ज्ञान के इस लेख में हम हिमाचल प्रदेश का भौगोलिक परिचय शीर्षक के अंर्तगत अवस्थिति और जिलों के बारे में पढ़ेंगे।

हिमाचल प्रदेश शाब्दिक अर्थ-स्थिति-क्षेत्रफल-जनसंख्या-गठन-नदियाँ 2023
हिमाचल प्रदेश मानचित्र

हिमाचल प्रदेश सामान्य ज्ञान

शाब्दिक अर्थ-स्थिति-क्षेत्रफल-जनसंख्या-गठन-नदियाँ 2023

शाब्दिक अर्थ

हिमाचल शब्द हिम और अचल शब्दों से मिलकर बना है। हिम का अर्थ है बर्फ और अचल का अर्थ है पर्वत अर्थात हिमाचल बर्फ का पर्वत अथवा बर्फ से गिरा हुआ पर्वत है।

स्थिति (भौगोलिक )

हिमाचल प्रदेश पश्चिमी हिमालय पर्वत श्रृंखला में बसा हुआ है। हिमाचल प्रदेश पहाड़ी राज्य है। यह उत्तरी भारत पहाड़ी राज्य है। यंहा के लोग भोले-भाले और शांति प्रिय है। इसे देवभूमि  के नाम से भी जाना जाता है। हिमाचल की सीमाएं 1170 किलोमीटर है जो दक्षिण में हरियाणा, उत्तर में जम्मू कश्मीर से, पश्चिम में पंजाब से, पूर्व में तिब्बत (चीन ) से तथा दक्षिण-पूर्व में उत्तराखंड से लगती है।

ये भी जाने:-

  • पंजाब राज्य की सीमा हिमाचल के सर्वाधिक 5 जिलों को स्पर्श करती है।
  • कांगड़ा और मंडी जिले सर्वाधिक छह जिलों की सीमा को स्पर्श करते हैं।
  • चम्बा और सिरमौर सबसे कम दो जिलों की सीमाओं को स्पर्श करते हैं।
  • मंडी और कुल्लू जिला हिमाचल के मध्य में स्थित है।
  • चम्बा और लाहुल स्तिति सबसे उत्तरी जिले हैं तो सिरमौर सबसे दक्षिणी जिला है।
  • किनौर सबसे पूर्वी जिला है तथा कांगड़ा और ऊना सबसे पश्चिमी जिले हैं।
  • लाहुल स्पीति और किन्नौर की सीमा अंतरराष्ट्रीय सीमा कहलाती है जो तिब्बत (चीन) के साथ लगती है।

क्षेत्रफल और जनसंख्या

हिमाचल का कुल क्षेत्रफल 55673 वर्ग किलोमीटर है जो कि भारत के क्षेत्रफल का 1.7 प्रतिशत है। क्षेत्रफल की दृष्टि से हिमाचल प्रदेश देश के 29 राज्यों में तेलंगाना निर्माण के बाद 18 वें स्थान पर है। 2011 की जनगणना के अनुसार हिमाचल की जनसंख्या 68,64,602 लगभग थी, जो देश की जनसंख्या का 0. 57 % है। 2001 में यह 0.59 प्रतिशत था। जनसंख्या की दृष्टि से 29 राज्य में हिमाचल 21वे स्थान पर है और 29 राज्यों और सात केंद्र शासित प्रदेशों को मिलाकर हिमाचल 22वे स्थान पर है क्योंकि दिल्ली जो कि एक राज्य नहीं है उसकी जनसंख्या हिमाचल से ज्यादा है।

हिमाचल का गठन

 15 अप्रैल 1948 को 30 छोटी छोटी रियासतों को मिलाकर हिमाचल का गठन किया गया। 1948 ई से 1951 तक हिमाचल मुख्य आयुक्त क्षेत्र था तथा 1951 को हिमाचल को ग श्रेणी का राज्य बनाया गया। 1956 से 1971 तक हिमाचल को केंद्र शासित प्रदेश बनाया गया। 25 जनवरी 1971 को तत्कालीन प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी ने इसे पूर्ण राज्य का दर्जा प्रदान किया और देश का 18 राज्य बना दिया गया।

 

 हिमाचल की नदियाँ

 

हिमाचल प्रदेश शाब्दिक अर्थ-स्थिति-क्षेत्रफल-जनसंख्या-गठन-नदियाँ 2023
हिमाचल प्रदेश सामान्य ज्ञान

वैसे तो हिमाचल में बहुत छोटी छोटी नदियाँ बहती है जिन्हे क्षेत्रीय बोली में खड्डे बोला जाता है परन्तु हिमाचल में मुख्यतया पांच नदियां हैं, जिनमें सबसे प्रमुख़ नदी सतलुज नदी है। इन पांच नदियों में सतलुज, ब्यास, चिनाव, रावी और यमुना है। इनमें सतलुज नदी लम्बाई में प्रदेश की सबसे बड़ी नदी है। जल घनत्व की दृष्टि से चिनाब हिमाचल की सबसे बड़ी नदी है। यमुना प्रदेश की सबसे छोटी नदी है।

जिले

प्रशासनिक दृष्टि से हिमाचल प्रदेश को 03 मण्डलों और 12 जिलों में बांटा गया हैं। प्रत्येक जिले का अपना ही महत्व है। जनसंख्या के आधार पर कांगड़ा जिला प्रदेश का सबसे बड़ा जिला है, तो क्षेत्रफल के आधार पर लाहुल स्पीति सबसे बड़ा जिला है। क्षेत्रफल की दृष्टि से सबसे छोटा जिला हमीरपुर है। जनसंख्या की दृष्टि से सबसे छोटा जिला लाहुल स्पीति है।

इसे भी पढ़े…….

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *